Search
Close this search box.

बंजार के सनाड़ का निवासी फागू पुल के पास 48 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू जिला में आए दिन नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। जिला कुल्लू पुलिस भी नशा तस्करों पर निरंतर कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पूरी तरह कार्यरत है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त करके और नाकाबंदी करके नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना बंजार की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 48 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंजार की टीम फागू पुल के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो राजेंद्र सिंह (48 वर्ष) पुत्र कर्म सिंह निवासी सनाड़ डाकघर मंगलौर के कब्ज़ा से 48 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही की गयी है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज