Search
Close this search box.

आनी के राणाबाग में चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार चालक की लापरवाही के कारण सड़क हादसे हो रहे है। पुलिस थाना आनी से जानकारी मिली है कि अश्वनी कुमार निवासी बिशल डाकघर डिगेढ तहसील आनी ने शिकायत दर्ज करवाई है की राणाबाग से पीछे करीब 100 मीटर एक कार हादसा हुआ है। जिसमे कार नंबर HP 27 ए 0537 तेज रफ्तारी के कारण सड़क से करीब 50 फीट नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में केवल चालक सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान अनिल कुमार (24 वर्ष) निवासी गांव सैरणी डाकघर छतरी जिला मण्डी के रूप में हुई है। यह हादसा चालक की लापरवाही व् तेज रफ्तारी के कारण हुआ है। आगे की कार्यवाही जारी है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज