Search
Close this search box.

माता नैणा का जाग उत्सव 26 जुलाई को,जिया संगम में माता नैणा,माता भद्रकाली ने किया शाही स्न्नान,हारियानों ने भी लगायी आस्था की डुबकी

कुल्लू अपडेट ,आज से सावन महीने की शुरुआत हुई। सावन महीने की शुरुआत में आज जिया में माता भद्रकाली और माता नैणा जी ने शाही स्नान किया और गुर,पुजारी,कारकूनो ने आस्था की डुबकी लगाई। 26 जुलाई को पिप्लागे में माता नैना का जाग उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा और जाग उत्सव से पहले परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है। माता भद्रकाली जी के पुजारी अमित महंत ने बताया है कि आज के दिन माता का जिया संगम में शाही स्नान होता है। उन्होंने बताया की श्रावण के ग्यारह प्रविष्टे को पिपलागे में माता नैणा जी का जागरण मनाया जाता है जिसे जाग उत्सव कहते है। उसी के उपलक्ष्य में माता के सभी भक्तों ने माता के निशानों के साथ शाही स्नान किया। उन्होंने आगे बताया की सुबह सभी लोग जिया संगम पहुंचे।जिया संगम में माता पार्वती और व्यास ऋषि की पूजा आराधना की। उसके बाद जोगनी माता की पूजा हुई।उसके बाद सभी ने संगम में शाही स्नान किया। उसके बाद माता भद्रकाली और नैणा माता भगवती की पूजा हुई। अंत में हवन करके इस परंपरा का निर्वहन किया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज