Search
Close this search box.

अनुराधा राणा के निर्देश के बाद करीब 76 साल बाद नालडा पहुंची एचआरटीसी की बस

हिमाचल अपडेट ,आजादी के 76 साल बाद वीरवार को नालडा गांव में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पहुंची है। उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत वाम तट पर स्थित नालडा गांव तक एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। नैनगार-केलांग रूट पर चलने वाली यह बस अब तक नालडा पुल तक ही आती थी। वहां से आगे ग्रामीणों को घर या बाहर आने-जाने में पैदल कदमताल करना पड़ता था। खैर, अब स्थानीय विधायक के निर्देश पर एचआरटीसी की केलांग डिपो ने पुल से आगे गांव तक बस सेवा शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक अनुराधा राणा ने निगम प्रबंधन को शीघ्र नालडा गांव तक बस चलाने के निर्देश दिए थे। आजादी के 76 साल बाद नालड़ा गांव में बस पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं है। अब केलांग-नैनगार रूट पर चलने वाली यह बस वाया नालडा होकर आवाजाही करेगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि वीरवार से नालडा गांव तक बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस रूट की बस सुबह-शाम नालडा गांव होकर आवाजाही करेगी। नालडा गांव के लोगों ने इसके लिए स्थानीय विधायक अनुराधा राणा और निगम प्रबंधन का आभार जताया है। 37 घरों की आबादी वाले नालडावासी अब नालडा गांव से ही बस में आवाजाही करेंगे। नालडा पंचायत के पूर्व उपप्रधान शेर चंद सहित समस्त गांववासियों ने नालडा गांव तक बस सेवा शुरू करने पर विधायक अनुराधा राणा का आभार जताया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज