Search
Close this search box.

देहरा से सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर ने लिए ली शपथ,चेहरे पर दिखी ख़ुशी

देहरा से सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर ने लिए ली शपथ,चेहरे पर दिखी ख़ुशी

हिमाचल अपडेट,आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है. विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के सदन सभागार में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं. इसी तरह से नालागढ़ विधानसभ सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं. हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले जय शंकर महादेव।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अभी तक सदस्यों की संख्या 65 थी. सोमवार को तीन नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा शपथ लेने के बाद सदस्यों की संख्या 68 गई. इनमें कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 28 विधायक हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 35 का आंकड़ा चाहिए. वही देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने शपथ लेने के बाद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज देहरा के सभी लोगों के अशीर्वाद से शिमला में विधायक के रुप में शपथ ली। मैं ईश्वर की शपथ लेती हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखूंगी और देहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रति अपने हर कर्तव्य का निर्वहन करूंगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज