कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू की सब्जी मंडियों में बागवानों को नाशपाती के अच्छे दाम मिल रहे हैं। कीमत बढ़ने से बागवानों के चेहरे खिल उठे है। दो सप्ताह पहले नाशपाती की कीमत में भारी गिरावट आने से बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था लेकिन अब अचानक नाशपाती के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। इससे बागवानों को राहत मिली है। रविवार को कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी में ए श्रेणी की नाशपाती की 67 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बोली लगी। दो सप्ताह पहले 45 से 50 रुपये तक नाशपाती के दाम बागवानों को मिल रहे थे। इसके कारण बागवानों को काफी नुकसान हो रहा था।

Author: Kullu Update
Post Views: 8,149



