Search
Close this search box.

जोगिंदर नगर में छात्रा से पर्स लूटने वाले पंजाब निवासी तीनो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हिमाचल अपडेट,मंडी पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि बीते दिनों जोगिंदर नगर में छात्रा से पर्स लूटने की घटना में संलिप्त मुक्तसर, पंजाब के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर के न्यायालय में पेश किया गया व न्यायालय द्वारा तीनो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह भी मालूम हुआ है कि जब यह तीनों अपनी गाड़ी में धर्मशाला से आ रहे थे तो रास्ते में पालमपुर क्षेत्र में नगरी के पास लाहला गांव में भी इन्होंने एक स्कूटी चालक को रोक कर लूटपाट की है। मामले में अभियोग संख्या 116/24 थाना जोगिंदर नगर में पंजीकृत किया गया है व आगामी कारवाई जारी है ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज