हिमाचल अपडेट,मंडी पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि वर्ष 28 जनवरी 2024 को औट, मण्डी, धनोटू तथा सुंदरनगर में गाड़ियों के ECM चोरी करने वाले व्यक्ति को मण्डी पुलिस ने दिल्ली में ढूंढ निकाला है तथा उसे पड़कर मण्डी लाया गया है। इसका नाम अभिषेक गुप्ता उम्र 40 साल पुत्र पूरनलाल जो कि उत्तर प्रदेश के बरेली के शाहजहांपुर का मूल निवासी है। 28 जनवरी की रात को यह व्यक्ति मनाली से वापस दिल्ली जा रहा था इसके साथ एक और भी नेपाली लड़का था जो चोरी करने में इसकी मदद कर रहा था जो अभी एक किसी अन्य चोरी के केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस रात इन दोनों ने मण्डी में भ्यूली चौक के पास दो i-20 तथा दो Verna, धनोटू में एक i20 ,सुंदरनगर में तीन i20 तथा औट में एक i20 व एक Verna कुल 10 गाड़ियों के ECM चोरी किये। अगले दिन पुलिस द्वारा इस मामले में सभी थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। पिछले हफ्ते सुराग मिलने पर मण्डी पुलिस थाना से एएसआई विनोद कुमार की अगुवाई में एक टीम दिल्ली भेजी गई जो कि उपरोक्त मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफल हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश करके 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।




