Search
Close this search box.

रघुपुर घाटी के फनौटी में देवता सत्य नारायण जी,व्यास ऋषि जी के सम्मान में धूमधाम से मनाई जा रही साते जाच

रघुपुर घाटी के फनौटी में देवता सत्य नारायण जी,व्यास ऋषि जी के सम्मान में धूमधाम से मनाई जा रही साते जाच

कुल्लू अपडेट ,रघुपुर घाटी के फनौटी में देवता सत्य नारायण जी,व्यास ऋषि जी के सम्मान में साते जाच मनाई जा रही धूमधाम से कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी के फनौटी में आयोजित साते जाच मेले में देव संस्कृति के साथ लोक संस्कृति के भी दर्शन हो रहे हैं। पहले देवता सत्य नारायण और व्यास ऋषि झरौन का देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में महिला मंडलों के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।पहाड़ी गीतों के साथ समूह नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। बनाला महिला मंडल ने पहाड़ी गीतों के साथ नाटी डाली। फनौटी स्कूल के साथ बनाला स्कूल की छात्राओं, महिला मंडल जयपुर जुहड़, महिला मंडल उपरली फनौटी, लोअर फनौटी, स्वयं सहायता समूह वाई ने कार्यक्रम पेश किए। साथ ही महिला मंडल संपल, लोहाल ने भी प्रस्तुति दी।एकल डांस में अंकु, बॉबी एंड पार्टी, रेखा एंड पार्टी, स्नेहा खनैर, इशिका ठाकुर, पल्लवी शर्मा एंड पार्टी और आंगनबाड़ी फनौटी की प्रस्तुति ने वाहवाही लूटी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज