Search
Close this search box.

बाल मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री , धर्मशाला बस अड्डे का नाम जीएस बाली के नाम पर करने की घोषणा

हिमाचल अपडेट ,अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला का नाम स्वर्गीय जीएस बाली के नाम पर रखा जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को नगरोटा बगवां में यह घोषणा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होने कहा की बाली जी के नाम पर कुछ भी किया जाये वो कम है पर फिर भी में धर्मशाला बस अड्डे का नाम बाली जी के नाम पर करता हूँ। उन्होने कहा की बाली जी ने निजी और सरकारी ट्रांसपोर्टर के लिए बहुत काम किए है। बस अड्डे की घोषणा उन्होने की थी पर बनाएगा मुकेश अग्निहोत्री। मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मंत्री जीएस बाली की जयंती पर आयोजित बाल मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान जीएस बाली के पुत्र एवं पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज