कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके अभियान चलाए जा रहे हैं। ताकि नशा तस्कर पकड़े जा सके ।इसी अभियान के तहत पुलिस थाना सैंज की टीम ने एक व्यक्ति को 273 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सैंज की टीम भलान में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब us व्यक्ति की तलाशी ली गई तो छापे राम (35) पुत्र पैने राम निवासी जौली डाकघर भलान के कब्जे से 273 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सैंज में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। आगे की कार्यवाही जारी है

Author: Kullu Update
Post Views: 135



