Search
Close this search box.

सेवा भारती कुल्लू का वार्षिक समारोह,सुभाष शर्मा बतौर मुख्यतिथि

कुल्लू अपडेट,सेवा भारती कुल्लू के द्वारा वार्षिक समारोह देव सदन कुल्लू में मनाया गया।जिला कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्रों की बेटियों और महिलाओ को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र सरवरी में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली बेटियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।वार्षिक समारोह में समाजसेवी सुभाष शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की गयी.मुख्यतिथि को सेवा भारती कुल्लू के द्वारा कुल्लूवी टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वही मुख्यतिथि द्वारा 45 बेटियों को सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया और मुख्यतिथि सुभाष शर्मा ने सेवा भारती कुल्लू द्वारा किये जा रहे कार्यों की तारीफ की और कहा कि वे हमेशा मानव सेवा को प्राथमिक्ता देते है और आगे ही देते रहेगें। वही भीम कटोच ने कहा कि हमने सेवा भारती कुल्लू का वार्षिक उत्सव मनाया गया.उन्होंने कहा कि 1986 से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र है और यहां लगभग 2500 बहनों को प्रशिक्षण दे चुके है और आजकल हमारे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में 80बहनें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है जोकि की लगघाटी,खराहल घाटी ,महाराजा घाटी,ऊझी घाटी और कुल्लू शहर और भुंतर से हैं. साथ ही सेवा भारती का शाढाबाई में छात्रावास चलता है जिसमे हम12बच्चों को निशुल्क पढ़ाई ,रहने और खाने की सुविधा दे रहे है।घुड़दौड़ में एक निशुल्क चिकित्सालय भी है.सेवा भारती ने आपदा के समय में भी सेवाकार्यो में आगे रही और आगे भी हरसंभव मदद करती रहेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज