Search
Close this search box.

पीएम मोदी ने मन की बात में किया भुट्टिको का जिक्र,अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने किया धन्यवाद

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश की जिला कुल्लू की सहकारी सभा भुट्टिको सोसायटी देश-विदेश में कुल्लुवी उत्पादों को एक अलग पहचान देने में जुटी हुई है और भुट्टिको सोसायटी के इन कार्यों को देखते हुए मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका जिक्र किया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में भुट्टिको सोसायटी समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा की और भुट्टिको के उत्पाद आज देश दुनिया में भी पसंद किया जा रहे हैं. साल 1944 में 12 लोगों ने 23 रुपए की पूंजी के साथ भुट्टिको सोसायटी का गठन किया गया था और इस सोसाइटी में आज 1000 से अधिक बुनकरों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिल रहा हैभुट्टिको सोसायटी के हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न शहरों में 34 शोरूम हैं और इस सोसाइटी में 130 नियमित तथा 600 पंजीकृत बुनकर है. सोसायटी ऑनलाइन माध्यम से भी कुल्लू की शॉल, टोपी सहित अन्य हथकरघा उत्पादों को बेचा जा रहा है. देसी खड्डी, विदेशी ऊन के साथ कारीगरी कर ब्रांड बनी भुट्टिको सोसायटी पारंपरिक हथकरघा कला के साथ विश्व स्तरीय गुणवत्ता के उत्पाद तैयार करने के लिए साल 1993-94 में वस्त्र मंत्रालय से हथकरघा में विशिष्टता के लिए भी स्वर्ण पुरस्कार हासिल कर चुकी है.साल 2005-6 में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स से उद्योग रत्न अवॉर्ड और साल 2007-8 में सहकारिता के लिए नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड सहित कई अन्य सम्मान सोसायटी के नाम पर हैंभुट्टिको सोसायटी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सोसायटी के द्वारा हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया जा रहा है. इसके अलावा कुल्लुवी हथकरघा उत्पादों को भी देश दुनिया में अलग पहचान दिलाई गई है. सोसायटी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बूते आज कुल्लू शॉल और टोपी की अलग पहचान बनी हुई है और स्थानीय लोगों को भी इसका प्रशिक्षण दिया रहा है.सत्य प्रकाश ठाकुर ने पीएम मोदी का मन की बात में जिक्र करने के लिए धन्यवाद किया है और कहा कि पीएम मोदी लगातार सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहे है.

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“transform”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज