Search
Close this search box.

बादल फटने से निरमंड के समेज में स्कूल, हॉस्पिटल,पावर प्रोजेक्ट, रेस्ट हाउस,मकान सहित भारी नुकसान

कुल्लू अपडेट,आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने अपनी आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी कि निरमंड मे बीती रात समेज खड्ड में बादल फटने से सरपारा और धारा सरघा पंचायत में भारी नुकसान हुआ है जिसमें समेज में स्कूल, हॉस्पिटल, पावर प्रोजेक्ट, रेस्ट हाउस और मकान सहित भारी नुकसान की खबर प्राप्त हुई है। वहीं श्रीखंड भीमडवारी से लेकर सिंहगाड, बागीपुल, केदस में भारी तबाही मची हुई है। पूरे बागीपुल बाजार में गाड़ियों सहित, मकानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसमें लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन से राहत व बचाब कार्य में पूरी तत्परता का आग्रह किया गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज