Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस की स्थानीय जनता से अपील , जलस्तर बढ़ने के कारण नदी नालों से बनाये दूरी

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में भारी बारिश होने के कारण नदी नालों ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार हुई बारिश के कारण कुल्लू जिला की ब्यास नदी और पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में कुल्लू पुलिस द्वारा अपने फेसबुक पेज से माध्यम से लोगों से नदी नालों के निकट न जाने की अपील की है। उन्होने कहा है की पिछली रात हुई लगातार बारिश के कारण कुल्लू ज़िला के सभी नदी-नालों का जल स्तर अचानक बढ़ गया है । इसलिए आम जनता को सूचित किया जाता है कि नदी-नालों के पास न जायें। किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में ज़िला पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 8219681600 पर सम्पर्क करें। कुल्लू पुलिस सदैव आपकी सेवा ने तत्पर

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज