कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं को पकड़ने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा तस्करों पर नकेल कस रही है।इसी अभियान के तहत पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रियम होम स्टे/ गेस्ट हाउस, अलेयू में कमरा नंबर 104 B से बाशु (26 वर्ष) पुत्र विजय शर्मा निवासी बधौली तहसील नारायण गढ़ ज़िला अंबाला हरियाणा के कब्ज़ा से 71 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन व 10,000/- रुपए नगदी बरामद की है। आरोपी परचून में अल्प मात्रा में चिटटा बेचने का अवैध धंधा कर रहा था । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 143



