Search
Close this search box.

प्रदेश से बारिश से हुई तबाही में राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिये-सीएम सुक्खू

हिमाचल अपडेट,हिमाचल में भारी बारिश के कारण एक बार फिर से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है की शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला। NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिये गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूँ और राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज