हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही वाली विभिन्न जगह सांसद कंगना रणौत कल मंगलवार को समेज और बागीपुल का दौरा करेंगी। कंगना रणौत सुबह समेज पहुंचेगी और यहां पर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगी। वहीं, इस दौरान कंगना राहत-बचाव कार्य का भी जायजा लेंगी। इसके बाद कंगना रणौत साढ़े बारह बजे के करीब कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बागीपुल में पहुंचेगी।
वहीं गुरुवार को सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मंडी और हिमाचल के कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़ बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं। मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के विधायकों और डीसी से बात की उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं अभी हिमाचल की यात्रा न करूं, क्योंकि कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट है।”

Author: Kullu Update
Post Views: 71



