Search
Close this search box.

रामपुर के समेज में कंगना ने जाना आपदा प्रभावितों का हाल,भावुक हुई,हर संभव मदद का दिया आश्वासन

हिमाचल अपडेट,मंडी लोकसभा से सांसद कंगना रनौत रामपुर के समेज गांव पहुंची है. समेज में के हालात देखकर भाजपा सांसद कंगना की आंख भी नम हो गई और वह भावुक हो गईं. इस दौरान जब एक बुजुर्ग महिला उनसे मुलाकात कर रही थी तो कंगना की आंखें नम हो गई और वहं, बुजुर्ग महिला ने रोते हुए अपनी बात रखी.कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, है धरती मां, जीवनदायिनी हम पर दया करो. कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा है धरती मां,जीवनदायिनी हम पर दया करो.वही मीडिया से बातचीत में कंगना ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि ये एक दिल दहलाने वाली त्रासदी हैं, जो कि हमारे हिमाचल के लोगों पर आईं हैं. मेरे पास लोगों के दुःख के लिए शब्द नहीं है और लोगों ने अपने पूरे-पूरे परिवार को खो दिया हैं. परिवार बच्चों के साथ बह गए हैं. लोग डरे हुए हैं. कंगना ने कहा कि मैं उम्मीद करूंगी कि जल्द से सरकार से मदद मिले. कंगना ने कहा कि पिछली बार सरकार ने 1800 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन सरकार ने कुछ काम नहीं किया.स दौरान उन्होंने कहा कि मलाणा जैसी जगह का संपर्क टूट गया और राज्य सरकार ने एक भी काम नहीं किया है. ऐसे में केंद्र सरकार फंड्स जारी करेगी. लेकिन सरकार ने पहले भी फंड्स दिए गए थे, जिनका कुछ अता-पता नहीं हैं. कंगना ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया है और केंद्र सरकार से बात करेंगी. उन्होंने सुक्खू सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सुक्खू जी सुक्खू जी को बताना चाहिए कि रेस्क्यू ऑपरेशन कही नहीं हो रहा है, जो कि बहुत गलत बात है. इससे पहले, कंगना रनौत करीब एक किमी पैदल चलकर मौके पर पहुंची और लोगों से मुलाकात की.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज