Search
Close this search box.

बेसवॉल बैट से हुई थी शिमला निवासी की अलेऊ में हत्या,मृतक की पत्नी और दो आरोपी भी गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश के मनाली में शिमला जिले के चौपाल निवासी एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव मनाली के साथ लगते अलेउ गांव के पास बगीचे में पड़ा मिला।पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है। वहीं पुलिस द्वारा कुछ ही समय में इस हत्या की गुत्थी को सुलझा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजीव कुमार पुत्र अमर सिंह गांव वजाथल डा0 त0 व थाना नेरवां जिला शिमला हि0 प्र0 उम्र 32 साल व वीरवल पुत्र मोहन सिंह गांव रोलिंग डा0 वोचिंग त0 व थाना पधर जिला मण्डी व उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी रेखा का राजीव के साथ रिश्ता था.राजीव और वीरवल ने बेसबॉल बैट से युवक को मौत के घाट उतार दिया और अब रेखा को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत माँगेंगें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज