कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में जगतसुख के समीप छनाला सेरी में आग लगने से डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख हो गया। उप अग्निशमन अधिकारी ने सरनपत बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हे रात करीब 12:40 बजे आग लगने की सूचना मिली तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी दमकल टुकड़ी सहित घटना स्थल पहुंच कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यह घर संयुक्त रूप से घनश्याम, गुरदयाल, खेख राम और सर्वदयाल चार भाइयों का था। आग लगने से करीब 2 लाख का नुकसान आंका गया।


Author: Kullu Update
Post Views: 222



