कुल्लू अपडेट,बीते दिनों श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों पर बादल फटने की गंभीर घटना के कारण बागीपुल और अन्य क्षेत्रों में बाढ़ आई, जिससे व्यापक क्षति हुई है।इस आपदा के प्रभावों का जायजा लेने के लिए मंडी लोकसभा से सांसद कंगना रनौत ने आज समेज गांव के बाद बागीपुल गांव का दौरा किया और उनके साथ आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे.इस दौरान कंगना ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए प्रभावितों का हाल जाना तथा उनकी समस्याओं को भी सुना।कंगना ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर फोटो पोस्ट की और लिखा कि इतने सारे लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है, उस नुकसान की विशालता से मुझे अत्यधिक दर्द और दुःख महसूस हो रहा है।





Author: Kullu Update
Post Views: 49



