Search
Close this search box.

आवाजाही हुई शुरू,वृजेंद्र शर्मा ने बलाधि,फागटा,पौहल के लिए 50 हज़ार की निजी राशि से तैयार करवाया झूला पुल

कुल्लू अपडेट,बीते दिनों पार्वती घाटी में भारी बारिश होने से और मलाणा पॉवर प्रोजेक्ट के डैम 2 से पानी के ओवरफ्लो होने के कारण बलाधि में प्राथमिक स्कूल का भवन ,घर ,पुल बह गया और जिसके कारण काफी नुकसान हुआ.लोगो का मुख्यसड़क से सम्पर्क टूट गया था.लोगो की समस्या को समझते हुए पार्वती घाटी की जां पंचायत के प्रधान वृजेन्द्र शर्मा ने अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हज़ार रूपये की लागत झूला पुल बनवाकर दिया और अब लोग आसानी से आने गाँव से पार्वती नदी को पार कर सकते है और अपने लिए जरूरी सामान,दवाईयां व् अन्य कामों के लिए आ जा सकते है.वही इस झूला पूल से तीन गांव बलाधि,फागटा ,पौहल गांव के लगभग 400 लोगों को फायदा होगा।साथ ही वृजेन्द्र शर्मा के द्वारा तीनो गांव में बीमार लोगों के लिए दवाईयां भी दी गयी.वही अब वृजेंद्र शर्मा के कार्य की तारीफ ग्रामीणों एवं जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने भी की.वही वृजेन्द्र शर्मा ने कहा कि उनके लिए मानव सेवा सर्वोपरि है और वह निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य आगे भी करते रहेंगें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज