Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ चैटबॉट सुविधा भी जल्द दी जाएगी

हिमाचल अपडेट,आज शिमला में डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की।प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की लाभार्थियों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से‘हिम-एक्सेस’ नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है।‘हिम-एक्सेस’ प्लेटफॉर्म प्रदेशवासियों एवं सरकारी क्षेत्र के अधिकारियों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा और इन एप्लीकेशन्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर उपलब्ध होगा।मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ चैटबॉट सुविधा भी जल्द दी जाएगी।डिजिटल कनेक्ट के माध्यम से हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज