Search
Close this search box.

भुंतर में मणिकरण चौक के नज़दीक होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़,8 नेपाली महिलाओं को बचाया

कुल्लू अपडेट,भुंतर के मणिकर्ण चौक के नज़दीक होटल में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है.महिला पुलिस थाना कुल्लू के द्वारा जानकारी दी गई कि में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 3, 4, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें बताया गया है कि दिनांक 07.08.2024 को एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी कि मणिकरण चौक के पास होटल ट्रांसहिवा में वेश्यावृत्ति चल रही है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे में 02 नेपाली महिलाएं ग्राहकों के साथ पाई गईं। इसके अलावा, होटल से 08 अन्य नेपाली महिलाओं (पीड़ितों) को भी बचाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि होटल का मैनेजर हीरा लाल और दो अन्य नेपाली महिलाएं उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करती हैं और उनके लिए ग्राहक उपलब्ध कराती हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज