Search
Close this search box.

HRTC केलंग के नवनियुक्त 22 परिचालकों को इंटक के प्रयासो से दी गयी विशेष ट्रेनिंग-उमेश शर्मा

हिमाचल अपडेट,हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर के दिशा निर्देशों के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम केलंग क्षेत्र में नवनियुक्त 22 परिचालकों को परिवहन निगम की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी,यात्रियों से व्यवहार,सेवा नियमों की जानकारी, परिचालको की ड्यूटी तथा जिम्मेदारी,नई लगेज पालिसी, टिकटिंग मशीनों का संचालन,फर्स्ट एड की महता,सोशल मीडिया का इस्तेमाल सहित अनेक अन्य मामलो की ट्रेनिंग प्रदान की गईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक केलंग राधा देवी तथा चिकित्सा अधिकारी केलंग डॉ० जगदीश भी उपस्थित रहे।उमेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में इंटक के प्रयासो से पहली बार परिवहन निगम में नियुक्त होने वाले परिचालको के लिए इस प्रकार की ट्रेनिंग आरंभ की गई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज