Search
Close this search box.

नौवें दिन सुन्नी क्षेत्र के दोघरी में चार और शव बरामद ,अभी तक मिले कुल 14 शव

हिमाचल अपडेट , समेज में 31 जुलाई को बादल फटने के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन आज सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद हुए है। प्रथम दृष्टया में दो शव पुरुषों के हैं और एक लड़की का शव है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। यह भी प्रथम दृष्टया में महिला का बताया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि शव क्षत-विक्षत है। शवों को रेस्क्यू किया जा रहा है जिसके बाद इन्हे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। इन्ही के साथ कुल बरामद शवों की संख्या 14 हो गयी है समेज में खोदाई का कार्य पूरा होने के बाद अब शवों की तलाश के लिए जिला पुलिस की टीम ने घटनास्थल से 124 किलोमीटर दूर दोघरी तक नदी कि किनारों में तलाशी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में जिला शिमला की पुलिस के साथ ही प्रदेश पुलिस, एनडीआरएफ और होमगार्ड के जवान भी जुटे हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज