Search
Close this search box.

चंडीगढ़ मनाली एनएच खोतीनाला के पास 13 घंटे बाद एक तरफा यातायात के लिए हुआ बहाल , ट्राला पलटने के कारण हो गया था बंद

हिमाचल अपडेट ,चंडीगढ़-मनाली एनएच गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक करीब 13 घंटे ठप रहा। हाईवे पर रातभर गाड़ियां फंसी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया जा सका है। पंडोह व औट के बीच खोतीनाला के पास भारी मशीनरी को लेकर जा रहा बड़ा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पटल गया था। इस कारण हाईवे बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया। बड़े वाहन रातभर यहीं पर फंस रहे।सुबह बड़ी मशीन मौके पर आने के बाद ट्राले को एक तरफ हटाया गया, जिसके बाद हाईवे बड़े वाहनों के लिए एकतरफा बहाल हो पाया है। वहीं गुरुवार रात 11:00 बजे मंडी से पंडोह के बीच नौ मील के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। शुक्रवार सुबह यहां यातायात एकतरफा बहाल किया गया। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि यातायात को सुचारू रूप से निकालने के लिए पुलिस जवान मुस्तैद हैं।

Oplus_131072
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज