कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए निरंतर कार्यवाही कर रही है । पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत पुलिस थाना भुंतर की टीम ने तीन व्यक्तियों के कब्जे से 107 ग्राम चिट्टा बरामद किया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाड़ाबाई में खेम राज के रिहायशी मकान की नियमानुसार चैकिंग की तो चैकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों क्रमशः खेम राज (34 वर्ष) निवासी गांव शाड़ाबाई डाकघर बजौरा तहसील भुन्तर जिला कुल्लू, प्रवेश कुमार (32 वर्ष) निवासी हाउस न० 103, गली न० 2, डाकघर मॉडल टाउन जिला लुधियाना (पंजाब) व भोला दत (42 वर्ष) पुत्र स्व0 रूप चंद निवासी गाँव व डाकघर शमशी तहसील भुन्तर जिला कुल्लू के कब्ज़ा से 107 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद की है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर मे धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके नियमानुसार निरुद्ध किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है ।




