Search
Close this search box.

कुल्लू की लीलावंती को उपराष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

कुल्लू अपडेट ,प्रदेश के बुनकर जगत से जुड़े लोगों व हथकरघा प्रेमियों के लिए ख़ुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की लीला वंती का चयन राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए हुआ था । जिसके बाद से ही कुल्लू में खुशी का माहौल है। लीला वंती पत्नी बलविंदर पाल गांव अंगू डोभी डाकघर पूईद जिला कुल्लू को वर्ष 2023 का राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चयन हुआ था । जिसके बाद 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा सम्मेलन में इन्हें राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस से पहले उनके पति को भी राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि से पुरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज