हिमाचल अपडेट ,बद्दी के मानपुरा थाना के अंतर्गत बागवानिया मे चोरों ने एक एटीएम को अपना निशाना बनाया है, मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे के करीब बागवनिया में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मे लगी 2 मशीनों को चोरों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखा सारा कैश चुरा लिया और जांच में यह भी पता चला कि चोरों ने होटल क्राऊन क्मफर्ट की पार्किंग मे खड़ी एक वेन को चुराने के बाद एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर फिर उसी गाड़ी में फरार हो गए। एटीएम मशीनों से करीब 18-19 लाख रुपए कैश चोरी होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोरी की वारदात को खंगाल में जुट गई। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह 4 बजे सूचना मिली थी कि बागवानिया SBI के ATM में लगी दोनों मशीनों को तोड़कर उनमें से सारा कैश चोर उड़ा ले गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।




