हिमाचल अपडेट,जिला मंडी के औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है। हालांकि युवक का असली नाम-पता पुलिस अभी तलाश रही है .एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि युवक अपने किसी दोस्त के साथ हणोगी आया हुआ था और वापस कुल्लू जाने के लिए यहां पर बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी पहाडी से एक पत्थर आकर सीधे युवक के सिर पर जा गिरा। घायल युवक को तुरंत प्रभाव से नगवाईं अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कुल्लू रैफर कर दिया लेकिन कुल्लू में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की कि उम्र लगभग 25 वर्ष है.

Author: Kullu Update
Post Views: 6,386



