कुल्लू अपडेट,कुल्लू जिला के मनाली के केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर ने मनाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि मनाली में स्थित कैनरा बैंक के ATM में दिनांक 04.08.2024 को रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ATM तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया है जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना मनाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अधीन धारा 305, 62 BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया । अभियोग दर्ज होने के पश्चात प्रभारी थाना निरीक्षक मुनीष राज शर्मा के नेतृत्व में मनाली पुलिस ने अभियोग अन्वेषण शुरु किया और अभियोग के आरोपी छेरिंग पालजोर पुत्र विष्णु निवासी गांव पतलीकुहल डाकघर कटराईं तहसील मनाली जिला कुल्लू को दिनांक 07.08.2024 नियमानुसार गिरफ्तार किया ।आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत रिमांड पर सब जेल कुल्लू में भेजा गया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 3,822



