Search
Close this search box.

आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हिमाचल के लांस नायक प्रवीन शर्मा हुए शहीद,सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल अपडेट,जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के लांस नायक प्रवीन शर्मा (26) के बलिदान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि प्रवीण शर्मा जी की पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।देश की सेवा में प्रवीण शर्मा जी की अमर शहादत को यह राष्ट्र सदैव नमन करेगा।जिलाधीश सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि शहीद की पार्थिव देह सोमवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचेगी। प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ से पार्थिव देह को लाने के लिए एंबुलैंस का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपमंडलाधिकारी राजगढ़ को भी उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को पैतृक गांव हब्बन में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि लांस नायक प्रवीन शर्मा 10 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ऑप्रेशन रक्षक के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। वह वन पैरा स्पैशल फोर्स में तैनात थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज