कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने जटेहड NH 03 पास रीवा होटल के समीप रैन शैल्टर में गश्त के दौरान आशीष (29 वर्ष) पुत्र गंगा राम निवासी नेपाल हाल किरायेदार गाँव व डाकघर वडाग्रा के कब्ज़ा से 06 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 418



