Search
Close this search box.

जेएमके युवा मंडल शिरढ़ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

कुल्लू अपडेट ,जेएमके युवा मंडल शिरढ़ द्वारा ग्राम पंचायत शिरढ़ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में जेएमके युवा मंडल के सदस्य तथा ग्राम पंचायत के प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी और साथ ही राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात् ग्राम पंचायत शिरढ़ का परिसर “ भारत माता की जय “ के नारों से गूंज उठा ।इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमति चित्रलेखा भागर्व जी तथा उप प्रधान श्री प्रकाश ठाकुर जी ने सभी मौजूद सदस्यों को शुभकामनाएँ दी । इस कार्यक्रम में ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय कुल्लू के नगर खंड के स्वयंसेवी गणेश तथा युवा मंडल के सदस्य आदित्य , अनुज ,दीपक के साथ साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज