हिमाचल अपडेट ,सदर थाना से करीब 200 मीटर दूर वार्ड नंबर-2 कृष्णानगर में नेपाली मूल की 14 वर्षीय किशोरी की सोमवार दोपहर बाद करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय नेपाली मूल की इस किशोरी को लैंटर के कोने से गुजरती एचटी लाइन ने खींच लिया। करंट की चपेट में आने के बाद यह करीब 25 फुट नीचे जाकर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज हमीरपुर ले जाया गया, परंतु उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि यह परिवार करीब 18 वर्षों से यहां पर किराए के मकान में रह रहा है। किशोरी नेपाल में ही पढ़ाई करती थी और कुछ समय पहले ही वह यहां अपने परिवार के पास आई थी। सोमवार दोपहर बाद खेलते समय उसके साथ यह हादसा पेश आया। एसपी भगत सिंह ने इस घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं।

Author: Kullu Update
Post Views: 77



