हिमाचल अपडेट ,कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर केस से पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को आईजीएमसी शिमला अस्पताल से दो छात्रों रेजिडेंट डॉक्टर और शिक्षक डॉक्टर ने प्रदेश सचिवालय शिमला तक मार्च निकाला. इस दौरान सभी डॉक्टर्स ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और चिकित्सकों के विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपनी समस्याएं बताने की कोशिश की. काफी देर इंतजार के बाद आधे डॉक्टर वापस लौट गए, लेकिन इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे तो शिक्षक डॉक्टर संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी। इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी है उन्होने बताया है की आज सचिवालय में डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल से महत्वपूर्ण चर्चा की। राज्य सरकार उनकी वास्तविक मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण और गंभीरता से विचार करेगी, ताकि जनसेवा में और सुधार किया जा सके।
राज्य मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर वर्मा ने कहा कि कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुआ अपराध दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेडिकल और डेंटल कॉलेज शिक्षक और छात्रों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. इसके साथ ही कहा कि मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन मुख्यमंत्री के साथ हैं.





