हिमाचल अपडेट ,मंडी जिला के सरकाघाट पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस ने चरस की खेप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 43 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार (36) पुत्र कर्म चंद निवासी गांव व डाकघर बैहना व तहसील सरकाघाट और आशीष शर्मा (25) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव कक्कड़, डाकघर चंदरुही, तहसील भोरंज व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि संजीव कुमार कार में पांवटा की तरफ से सरकाघाट चरस की खेप लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस हरि बैहना में चंदरुही पुल के नजदीक पहुंची, जहां उक्त कार को रोका गया। कार में 2 लोग सवार थे। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पीछे वाली दाहिनी खिड़की के प्लास्टिक कवर में चरस बरामद हुई। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।




