कुल्लू अपडेट , उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कलवारी के गांवों घर्ट गाढ़,सुवालगा ,कलवारी , भुआरा ,नालोट ,आडेश रंभी ,फरगोट ,शाहिल पोखरी थाच नागाहरा, थलानु ,मुजाहली आदि गांवों में आज कल बीएसएनएल सहित जियो का नेटवर्क आंख मिचौली कर रहा है कभी कभार तो गुल हो रहा है पर आज कल सिग्नल की कमी के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सिग्नल न के बराबर होने से इंटरनेट की समस्या से भी बच्चो को पढ़ाई के तथ्यों को निकलाने में भी समस्या आ रही है । वही आज कल फलों का सीजन भी चला हुआ है तो बागवानों को मंडियों से फलों के ताजा भाव पता करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीण अनिल शर्मा ,संदीप चौहान ,मोना शर्मा ,रीना देवी , अंशित शर्मा ,वंशित शर्मा ,शांता देवी कांता देवी ,भूपिंदर चौहान ,माला देवी ,ईशा देवी ,विजय गौतम ,हरमेश लाल ,अजय शर्मा ,अजीत शर्मा ,कृष्ण चंद शर्मा ,रोशनी शर्मा ,प्रिया शर्मा , भव्या शर्मा ,दिलीप ठाकुर ,दनेश ठाकुर ,खिला देवी ,पार्वती देवी ,अर्जुन पंडित ,रविंद्र गौतम रूपेश गौतम , डीकौर शर्मा ,रामी देवी आदि का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से जायदा का समय हो गया है पर उपरोक्त दोनों कंपनियों के नेटवर्क की आंख मिचौली से ग्रामीण अत्यधिक परेशान होने लग गए है । उपरोक्त ग्रामीणों का कहना है कि दोनो नेटवर्क कंपनी देश की सब से बड़ी नेटवर्क कंपनी है । वह ग्रामीणों द्वारा सब से ज्यादा इन नेटवर्क का उपयोग किया जाता है पर नेटवर्क की समस्या के कारण अब ग्रामीण दूसरा विकल्प चुनने का मन बनाने लग गए है । ग्रामीणों द्वारा दोनो नेटवर्क कंपनियों के अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि अपनी सेवाओं को सही तरीके से चलाया जाए ताकि लोगो द्वारा महीने के किए गए रिचार्ज का पैसे की बर्बादी न हो । सही तरीके से चलाया जाए ताकि लोगो द्वारा महीने के किए गए रिचार्ज का पैसे की बर्बादी न हो ।
उप प्रधान कलवारी सुनील ठाकुर का कहना है कि नेटवर्क समस्या बहुत ही ज्यादा विकराल हो गई है पिछले 8 से 10 दिनों से ग्रामीण नेटवर्क समस्या से परेशान है जल्द इस समस्या का निदान करवाया जाए ।




