Search
Close this search box.

ढालपुर में टेंपो ट्रेवलर में लगी आग , करीब दो लाख का हुआ नुकसान

कुल्लू अपडेट ,जिला मुख्यालय में रविवार को पशु मैदान ढालपुर के पास सड़क किनारे पार्क टेंपो ट्रेवलर में आग लग गई। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग की घटना में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह टेंपो ट्रेवलर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रेवलर में सुबह करीब पौने सात बजे चिंगारी भड़क उठी। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल केंद्र घटनास्थल से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर था। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिस समय टेंपो ट्रेवलर में आग लगी, उस समय इसमें कोई नहीं था। लोग भी अपने घरों में सुुबह के समय सोए हुए थे। जब लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ी का सायरन सुना तो लोग नींद से जागे और घटनास्थल की ओर दौड़े। अग्निशमन केंद्र कुल्लू के सब फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि मौके पर पहुंचकर आठ लाख रुपये की संपत्ति को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्र ने कहा कि आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज