कुल्लू अपडेट ,डिपो संचालक समिति कुल्लू की सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस दौरान खेमराज को समिति का अध्यक्ष चुना गया। दीपन कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। श्याम लाल उपाध्यक्ष, गुलबदन महंत सलाहकार, लाल सिंह को कोषाध्यक्ष, श्याम लाल को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
जगदीश शर्मा, नारायण शर्मा और प्रवीण सूद को मुख्य सलाहकार, गोविंद ठाकुर को सचिव, कमलेश कुमारी, हरीश शर्मा, रोशन नेगी, प्रकाश चंद, धर्म चंद को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। डिपो संचालक समिति कुल्लू के नवनियुक्त अध्यक्ष खेमराज ने कहा कि डिपो संचालकों की समस्याओं को प्रदेश सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को पेश आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

Author: Kullu Update
Post Views: 3,813



