Search
Close this search box.

जोगिंद्रनगर के ढेलू के पास बाइक सवारों को टक्कर मार कर खाई में गिरी कार , नौ माह के मासूम की मौत

हिमाचल अपडेट ,मंडी-पठानकोट हाईवे पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सोमवार सुबह जोगिंद्रनगर के ढेलू के पास एक कार ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया। बाद में कार सड़क से नीचे ढांक में जा गिरी। हादसे में कार सवार नौ माह के मासूम की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल से टांडा रेफर किया गया। कार सवार गौरव और अंशुल अपने साथ नौ माह के मासूम अविनाश के साथ टोबड़ी से जोगिंद्रनगर शहर की ओर आ रहे थे। बाद में वापस लौटते हुए इनकी कार ढेलू के समीप अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरी। इस दौरान सड़क पर मौजूद लडभड़ोल क्षेत्र से संबंध रखने वाले दोनों बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे हुए इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकालने के लिए आसपास के लोगों और मंडी-पठानकोट हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों ने भी करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू अभियान चलाया। नौ माह के मासूम अविनाश की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सबसे पहले जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर मौजूद चिकित्सकों की एक टीम ने प्राथमिक उपचार दिलाकर उसे कुछ सांसें भी दिलाने का प्रयास किया, लेकिन टांडा ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अविनाश बिलासपुर का रहने वाला था और यहां रिश्तेदारी में मां के साथ आया था। वहीं, सड़क दुर्घटना में घायल संदीप कुमार 35, अमित कुमार 33, निवासी सिमस लडभड़ोल, गौरव 18 और अंशुल 14 निवासी टोबड़ी को टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया। इनमें दो घायलों का उपचार पालमपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज