Search
Close this search box.

किसानों को लेकर कंगना रनौत का बयान असंवेदनशील और विभाजनकारी – विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल अपडेट ,हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा हरियाणा में किसान आंदोलन पर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना का बयान अनिर्देशित और गलत है और उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि कंगना द्वारा अमेरिका और चीन की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और उनकी बौद्धिक जिम्मेदारी पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिपक्ष के सदस्य और मंडी संसदीय क्षेत्र की चुनी हुई प्रतिनिधि होने के नाते कंगना रणौत को इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से पहले अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार, विशेष रूप से विदेश मंत्रालय को कंगना के इन बयानों पर जवाब देना चाहिए क्योंकि ये विदेश नीति के खिलाफ जाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऐसे बयान किसानों के संघर्ष और बलिदान का अपमान हैं। विशेष रूप से तब, जब प्रधानमंत्री ने पहले ही किसानों के खिलाफ काले कानूनों को वापस ले लिया है, इस प्रकार का बयान अस्वीकार्य है। उन्होंने कंगना रणौत से किसानों से माफी मांगने की मांग की है और उनके बयानों को असंवेदनशील और विभाजनकारी करार दिया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज