Search
Close this search box.

मीना ठाकुर के बाद अब रविंद्रा डोगरा के हाथों में नगर पंचायत भुंतर की कमान

कुल्लू अपडेट,नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर सात की पार्षद रविंद्रा डोगरा को अध्यक्ष चुना गया है। अब रविंद्रा डोगरा नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष होंगी। सोमवार को उन्हें नगर पंचायत भुंतर का अध्यक्ष चुना। अब एक महीने से चल रही सियासी हलचल भी थम गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा के समर्थकों ने भुंतर शहर में एक रैली निकाली। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खूब आतिशबाजी की।
इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। एक महीना पहले सात में से चार पार्षदों ने नगर पंचायत की पूर्व प्रधान मीना ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। बहुमत न होने के चलते पूर्व प्रधान मीना ठाकुर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नगर पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। पिछले दिनों नगर पंचायत भुंतर की बैठक बुलाई गई थी कि लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लटक गया था। सोमवार को फिर से एसडीएम सदर की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक रखी गई थी। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी एक वोट रविंद्रा डोगरा के पक्ष में डाला।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भुंतर शहर के विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। विकास कार्यों के लिए सरकार से अनुदान लाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में प्रधान और अन्य पार्षदों के साथ मिलकर काम करें।
नगर पंचायत भुंतर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्रा डोगरा ने कहा कि लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी। भुंतर शहर को पहले से अधिक साफ-सुथरा बनाया जाएगा। नगर पंचायत भुंतर के उपप्रधान अजय किशोर, पार्षद पवन कुमार, दिनेश शर्मा, सचिव हर्षित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज