कुल्लू अपडेट,ज़िला कुल्लू के अंतर्गत पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पारला भुंतर पुराना पुल के पास पंकज शर्मा के मकान में रे़ड की तथा तलाशी के दौरान आरोपी सुमन कुमार ( 38 वर्ष) पुत्र स्व0 छब्बी लाल निवासी राउली डा0 ठेला त0 व थाना भुन्तर जिला कुल्लू, जय सिंह (35 वर्ष) पुत्र मान सिंह निवासी शरण डा0 रैला त0 व थाना सैन्ज जिला कुल्लू व गुरचरण सिंह (19 वर्ष) पुत्र लाभ सिंह निवासी नागंली डा0 नागली त0 थाना एयर कमोह, जिला फतेहगढ़ पंजाब के कब्जा से 9 ग्राम चिट्टा /हैरोईन बरामद की गई है ।
वहीं आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आज आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 551



