Search
Close this search box.

जिला कुल्लू में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर गरजे हिन्दू संगठन,दोपहर तक बाजार भी रहा बंद

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के मुख्य बाजारों को व्यापार मंडलों ने तीन घंटे के लिए बंद रखा। कुल्लू शहर, भुंतर और बंजार में दोपहर तक दुकानें बंद रही. विभिन्न हिन्दू संगठनों की मांग पर व्यापार मंडलों ने शनिवार सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक दुकानें बंद रखीं। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी दुकानें और मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। कुल्लू में रामशिला, शांगरी बाग, अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर और गांधीनगर में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।कुल्लू में एसडीएम विकास शुक्ला को ज्ञापन भी सौंपा।
भुंतर में हिंदू संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया। रैली शमशी तक निकाली गई। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद विवाद के चलते सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल भुंतर ने प्रदर्शन का समर्थन कर दुकानें बंद रखीं। कुछ जगहों पर दुकानें खुलीं थीं उन्हें बंद करवाया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज