कुल्लू अपडेट,सोशल वेलफेयर एसोसिएशन फार आउटर सराज पीपल संस्था की ओर से कुल्लू जिला के समेज में आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। जिला कुल्लू में लगातार आउटर सराज पीपल संस्था सामाजिक कार्य के लिए आगे आ रही है। संस्था का लक्ष्य है कि वह आउटर सराज में लोगों को समस्या न हो। इसके लिए लगातार कार्य किया जाएगा। पहले भी संस्था की ओर आग लगने पर प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की गई है। संस्था ने अध्यक्ष सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि समेज में आई आपदा के लिए संस्था ने सभी लोगों के सहयोग से 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। यह राशि रावमापा समेज में बच्चों व वहां पर कार्यरत अध्यापकों को जरूरी सामान की खरीददारी के लिए प्रदान की गई है। यह राशि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक के हाथों प्रदान की गई है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव नरोत्तम ठाकुर, राजू रांटा, दलीप कुमार, दविंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।




