Search
Close this search box.

जन्मदिन का शुभदिन कारसेवा के संस्थापक मनदीप जी ने किया देहदान का निर्णय

कुल्लू अपडेट,कार सेवा दल संस्था के सदस्यों द्वारा आज प्रेस क्लब कुल्लू में कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह डांग द्वारा ऑर्गन एंड टिशु डोनेट करने के बारे में जागरूक किया। संस्था द्वारा यह 31वीं सेवा शुरू की गई है। इससे पहले कल्लू की जनता को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू 30 तरह की सेवाएं दी जा रही है। जन्मदिन की अवसर पर मनदीप सिंह ने भी देहदान का निर्णय किया।
संस्था के अध्यक्ष द्वारा कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि एक इंसान का शरीर आठ लोगों की जान बचा सकता है। परंतु अंग डोनेट करने से पहले परिवार की सहमति सबसे आवश्यक होती है। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस डोनर ने यह फॉर्म भरा है, तो उसके परिवार वाले अंगदाता को मृत्यु से पहले अवश्य अस्पताल में दाखिल करवाए क्योंकि अस्पताल में अंगों को ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें कृत्रिम श्वसन पर रखा जाता है।
हिमाचल में अभी आईजीएमसी शिमला में आंखों का दान बाकी अंगदान पीजीआई चंडीगढ़ में सुविधा है।

संस्था के सेवादारों द्वारा यह जागरूकता अभियान आज से शुरू हो गया है। जिसमें लोगों को ऑर्गन डोनेशन और इच्छुक व्यक्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई जाएगी, ताकि दूसरे लोग भी प्रेरित हो। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए व्यक्ति कार सेवा दल संस्था के कमरा नंबर 124 क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आकर मिल सकता है और परिवार की सहमति से अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन के पश्चात एक सर्टिफिकेट निकालकर संस्था द्वारा उन्हे फ्रेम करके दिया जाएगा। इस अभियान में सबसे पहले कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष द्वारा आज ऑर्गन डोनेशन के लिए सबसे पहले अपने आप की रजिस्ट्रेशन करवाई गई, जो समाज के लिए एक अच्छा योगदान दे रहे हैं। आप सभी को जानकारी के लिए बता दें, कि अधिकांश स्वास्थ्य स्थितियाँ अंगदान को नहीं रोकती हैं, और उम्र भी कोई कारक नहीं है। 18 वर्ष या 50, 60, 70 और उससे अधिक उम्र के लोग अंगदाता और प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ता दोनों रहे हैं। ऑर्गन एंड टिशु डोनेशन की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संस्था के कार्यालय नंबर 9882191013 पर भी कॉल करके ले सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज