Search
Close this search box.

पूर्व उपप्रधान विनोद कुमार शहीद जयपाल राजकीय उच्च पाठशाला बस्तोरी को आजीवन लिया गोद

कुल्लू अपडेट,शहीद जयपाल राजकीय उच्च पाठशाला बस्तोरी को अजीवन पुर्व उपप्रधान विनोद ने गोद लिया।विनोद कुमार ने बताया कि ग्रांम पंचायत बस्तोरी की ग्रांम सभा में उपस्थित होने का अवसर मिला। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर की ओर से हमें ग्रांम सभा में जाने का आदेश मिला। इस ग्रांम सभा में उन्होनें शहीद जयपाल राजकीय उच्च पाठशाला को गोद लेने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को ग्राम सभा में स्वीकार करते हुए विनोद कुमार पूर्व उपप्रधान ग्रांम पंचायत बस्तोरी ने शहीद जयपाल राजकीय उच्च पाठशाला बस्तोरी को गोद लेने का निर्णय लिया। इस प्रस्ताव में एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें निम्न सदस्यों का चयन किया गया। नारायण दत्त पंचायत प्रधान वस्तूरी, तीर्थ राम उपप्रधान बस्तोरी, देवी सिंह, लाल चंद, टेक चंद, तेज सिंह, ओम प्रकाश तथा सत्य प्रकाश । सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया हैं यह सहयोग हमारे संस्थान की प्रगति में एक नये युग की शुरुआत है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में हमारा विद्यालय नई ऊंचाइयों को छुऐगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज